नई दिल्ली, 03 मार्च, (वीएनआई) अपने यूके दौरे के दौरान कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में संबोधन के दौरान दावा किया कि उनके फोन में पेगासस था।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है, भारत में कई नेताओं के फोन में पेगासस था, फोन को रिकॉर्ड किया जा रहा है। राहुल ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें सलाह दी थी कि वह फोन पर संभल कर बात करें क्योंकि उनके फोन में पेगासस है। वहीं राहुल गांधी ने यूके यात्रा की 12 तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
No comments found. Be a first comment here!