कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज लखनऊ में करेंगी रोड शो

By Shobhna Jain | Posted on 11th Feb 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 11 फरवरी, (वीएनआई) कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी राजनीति में आधिकारिक प्रवेश के बाद आज पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। 

कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। लखनऊ में कई जगह पर प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए पोस्टर लगे हैं साथ ही तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी की तस्वीर वाली टी शर्ट पहनी है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रियंका गांधी के इस दौरे को कांग्रेस के इतिहास का स्वर्णिम दिन बताया है।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के दौरे से पहले ऑडियो संदेश जारी करके कहा कि मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं और मैं आप सभी से मिलने के लिए लखनऊ आ रही हूं। वह इस ऑडियो में आगे कहती हैं कि मेरे दिल में हमेशा आपके लिए जगह रहेगी, मैं आशा करती हूं कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति की शुरुआत करेंगे, जिसमे आप सभी भागीदार बनेंगे। युवा दोस्त, बहनें और सबसे कमजोर व्यक्ति की आवाज सुनाई देगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india