प्रकाश जावडेकर की मां का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 24th Oct 2017 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (वीएनआई)| केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता प्रकाश जावडेकर की मां रजनी जावडेकर का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

जावडेकर की मां का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे निधन हुआ। निगमबोध घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  वह 92 वर्ष की थीं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। वह महाराष्ट्र के रायगढ़ और पुणे जिलों में जिला परिषद स्कूलों में प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका थीं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india