प्रियंका गांधी जामिया छात्रों के समर्थन में इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं

By Shobhna Jain | Posted on 16th Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्‍ली, 16 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में रविवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन होने के बाद से गर्म होती राजनीती के बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई हैं।

इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके समर्थक भी धरने पर बैठे हैं। प्रियंका ने कहा है कि देश गुंडों की जागीर नहीं है। वहीं प्रियंका गांधी के साथ गुलाम नबी आजाद, अम्बिका सोनी, मुकुल वासनिक, आशा कुमारी, केसी वेणुगोपाल, पीएल पुनिया भी धरने पर बैठ​ हुए हैं। धरना स्थल पर तमाम कार्यकर्ता भी एक जुट हो गए हैं।इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी देते हुए बताया था कि कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता इंडिया गेट पर सांकेतिक धरने पर बैठेंगे।

गौरतलब है बीजेपी जहां विपक्षी दलों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रही है तो वहीं कांग्रेस समेत विरोधी दल केंद्र सरकार पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर हमला बोल रही है। वहीं जामिया में हुए प्रदर्शन के दौरान कई छात्राएं घायल हो गईं। छात्राओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उनपर हमला किया, साथ ही कैंपस में आंसू गैस के गोले छोड़े गए।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india