प्रियंका गाँधी ने कहा मोदी से बड़ा कायर प्रधानमंत्री नहीं देखा

By Shobhna Jain | Posted on 9th May 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 09 मई, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव के छठे छठा चरण के प्रचार के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने प्रतापगढ़ पहुंची। उन्होंने यहाँ प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कायर और कमजोर प्रधानमंत्री बताया। 

प्रियंका गांधी ने रैली में मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, मोदी बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पे दिखाने से नहीं आती है। उन्होंने कहा कि, राजनीतिक शक्ति वो होती है, जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्ष दलों की बात सुनने की शक्ति। लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब नहीं जानाते। 

प्रियंका ने कहा कि, जब आपके प्रत्याशी आपके बीच आए तो ये जरूर पूछिए की 5 साल में हमारे लिए क्या किया? 5 साल पहले जब भाजपा की सरकार बनी तो वादा किया था कि 15 लाख रुपए देंगे। क्या आपको दिए गए? इन्होंने कहा था कि 2 करोड़ रोजगार देंगे, उसके बजाय 5 करोड़ रोजगार घटा दिए, आपसे कहा था नोटबन्दी से कालाधन वापस आएगा, कोई कालाधन वापस नही आया, आपको इस सरकार ने धोखा दिया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india