कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी

By Shobhna Jain | Posted on 23rd May 2018 | राजनीति
altimg

बेंगलुरू, 23 मई (वीएनआई)| जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी.कुमारस्वामी आज शाम कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। गठबंधन सरकार में राज्य कांग्रेस के प्रमुख जी.परमेश्वर उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में विपक्षी नेताओं व क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। 

राजनीतिक सीमा रेखा से परे जाकर 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले क्षेत्रीय दल यहां एक साथ अपनी एकजुटता दिखाएंगे। इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव और अभिनेता व राजनेता कमल हसन के मौजूद रहने की उम्मीद है। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी के भी समारोह में भाग लेने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण में भाग लेने वाले गैर-राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) मुख्यमंत्रियों में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, केरल के पिनाराई विजयन, आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल के शामिल होने की उम्मीद है।

पूर्व प्रधान मंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एच.डी. देवेगौड़ा के तीसरे बेटे कुमारस्वामी (58) ने 12 मई के विधानसभा चुनावों में रामानगरम और चन्नपटना निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। कुमारस्वामी ने बेंगलुरू दक्षिण में अपने माता-पिता के घर जाकर देवेगौड़ा व मां चेनम्मा से दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने से पहले आशीर्वाद लिया। कुमारस्वामी ने मंदिर में चामुंडेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना भी की। जेडीएस-कांग्रेस के संयुक्त रूप से विधानसभा में 117 सदस्य हैं। इनमें एक क्षेत्रीय पार्टी के विधायक व एक निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। कर्नाटक के 224 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 222 सदस्य हैं। इसमें जेडीएस के 36 सदस्य हैं। जेडीएस के चुनावपूर्व सहयोगी बसपा के एक, कांग्रेस के 78 व भारतीय जनता पार्टी के 104 सदस्य हैं। जेडीएस ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस के साथ चुनाव बाद गठबंधन बनाया है। राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

- अज्ञात
Posted on 25th Oct 2015
Today in history
Posted on 23rd Dec 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india