मोदी ने कर्नाटक में सियासी ड्रामा के बीच देवगौड़ा से बात की

By Shobhna Jain | Posted on 18th May 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 18 मई (वीएनआई)| भाजपा के बी.एस. येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि उन्होंने जेडीएस सुप्रीमो एच.डी. देवगौड़ा से बात की है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा जी से बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

येदियुरप्पा को कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। कांग्रेस और जेडीएस ने भाजपा पर उनके नए निर्वाचित विधायकों को अपने झांसे में फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है, क्योंकि बहुमत के लिए जरूरी 112 सीटों में से भाजपा आठ सीट दूर है। जेडीएस ने अपनी सहयोगी बीएसपी के साथ मिलकर 38 सीटें जीती, वहीं कांग्रेस ने 78 सीटें जीती हैं, जबकि 104 सीटें जीतकर भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्यपाल वजुभाई वाला ने गुरुवार को येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता दिया था और 15 दिनों के भीतर सदन में बहुमत साबित करने को कहा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 24th Jun 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india