प्रधानमंत्री मोदी ने कहा महागठबंधन भ्रष्टाचार का गठबंधन

By Shobhna Jain | Posted on 20th Jan 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 20 जनवरी, (वीएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज में विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा महागठबंधन भ्रष्टाचार का गठबंधन।

गौरतलब है राजनीतिक दल आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक ओर जहां भाजपा विरोधी दल महागठबंधन की ताकत बढ़ाने का प्रयास कर रहे है, इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते शनिवार को कोलकाता में महागठबंधन का शक्तिप्रदर्शन किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी एनडीए को मजबूत करने में लगी है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने आज महाराष्ट्र और गोवा के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान  महागठबंधन को भ्रष्टाचार का गठबंधन बताते हुए कहा कि ये महागठबंधन एक अनोखा बंधन है। ये नामदारों का बंधन है। महागठबंधन भाई और भतीजों का है। ये भ्रष्टाचार, घोटालों और नकारत्मकतास अस्थिरता का अद्भुत संगम है। मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि निहित स्वार्थों के लिए विपक्षी दल एक मंच पर नजर आ रहे हैं। हमने 125 करोड़ जनता के साथ गठबंधन किया है। आप लोग किस गठबंधन को मजबूत मानते हैं। 

मोदी ने आगे ममता बनर्जी की रैली पर तंज कसते हुए कहा कि कोलकाता में जो लोग एक मंच पर दिखाई दिए वो प्रभावी लोगों के बेटे और बेटियां हैं। अब वो लोग अपने संतानों की भविष्य सेट करने में लगे है। पीएम ने कहा कि उन लोगों के पास धनशक्ति है और हम लोगों के पास जनशक्ति है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अपनी हार का डर सता रहा है। उन्होंने उस हार का ठीकरा अभी से ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। एक बार फिर से ईवीएम को विलेन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोलकाता के जिस मंच से वो लोग देश और लोकतंत्र बचाने की बात कह रहे थे उसी मंच से एक नेता ने बोफोर्स की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि सच्चाई कभी न कभी सच बाहर आ ही जाता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
असफलता

Posted on 15th Mar 2017

Today in history
Posted on 14th Feb 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india