दिल्ली में राजपथ पर योग दिवस पर उमड़ी भीड़

By Shobhna Jain | Posted on 21st Jun 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 21 जून (वीएनआई)| दिल्ली के राजपथ और आसपास के पार्को में अंतर्राष्ट्रीय दिवस योग पर आज सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने आसन किया। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल सहित कई प्रमुख शख्सियतों ने योग किया। 

सीआईएसएफ की महिला कमान ने राजपथ पर आत्मरक्षा तकनीक पेकीटी-तिरसिया काली का प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि राजपथ में हुए इन कार्यक्रमों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और न ही दिल्ली सरकार का कोई मंत्री मौजूद था। केजरीवाल जल्द ही मधुमेह का इलाज कराने के लिए 10 दिनों के नैचुरोपैथी कोर्स के लिए बेंगलुरू जाने वाले हैं। 

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने आम जनता के साथ शाहदरा के एक पार्क में योग समारोह में भाग लिया। बैजल ने इस अवसर पर दिल्ली के लोगों को बधाई दी और कहा कि योग एक पूर्ण चिकित्सा प्रक्रिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "योग के लाभ अनंत है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। यह हमारे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।"


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 7th Jul 2021

RCB-KKR FACE OFF –IPL 2020 MONDAY
Posted on 13th Oct 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india