प्रधानमंत्री मोदी ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

By Shobhna Jain | Posted on 5th Jun 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 5 जून (वीएनआई)| प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 46वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश के मेहनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। योगी जी राज्य में बदलाव के प्रयासों को लेकर दृढ़ हैं। मैं लोगों की सेवा करने के लिए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी आदित्यनाथ के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने योगी को उत्तर प्रदेश का ऊर्जस्वी मुख्यमंत्री करार दिया। 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने भी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। आदित्यनाथ का जन्म पांच जून 1972 को उत्तराखंड के गांव पानचुर में हुआ था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अहिंसा
Posted on 9th Jun 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india