दलित साहित्यकार किरवले की हत्या, लोगों ने जताया शोक

By Shobhna Jain | Posted on 4th Mar 2017 | देश
altimg
कोल्हापुर (महाराष्ट्र), 4 मार्च (वीएनआई)। जाने माने दलित साहित्यकार कृष्णा किरवले के निवास स्थान पर हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा हुए, जिनकी वित्तीय विवाद को लेकर एक बढ़ई ने हत्या कर दी। आरोपी प्रीतम जी.पाटिल (30) ने किरवले के घर पर कुछ फर्नीचर बनाया था। पुलिस पाटिल की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा कि 25,000 रुपये के विवाद को लेकर बीते शुक्रवार शाम विद्वान, शोधकर्ता, लेखक तथा कार्यकर्ता की राजेंद्र नगर इलाके के बिंदू चौक स्थित घर में हत्या कर दी गई। जांचकर्ताओं ने कहा कि पाटिल का बकाये राशि को लेकर उनसे विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनपर हमला और हत्या की गई। किरवले का खून से लथपथ शव उनके घर में पाया गया था। उनके परिवार में पत्नी कल्पना तथा बेटी अनाघा हैं, जो पुणे के फग्र्यूसन कॉलेज में पीएचडी की छात्रा हैं। उनके निकटस्थ सहयोगी आलोक जतरातकर ने कहा कि किरवले का अंतिम संस्कार देर आज पंचगंगा श्मशान घाट पर किया जाएगा। हत्या के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा आहूत बंद के मद्देनजर, पुलिस ने शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी और लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 27th Nov 2021

Posted on 30th Jan 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india