अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के कोयंबटूर कार्यालय में पेट्रोल बम फेंका

By Shobhna Jain | Posted on 7th Mar 2018 | राजनीति
altimg

कोयंबटूर, 7 मार्च (वीएनआई)| तमिलनाडु में भाजपा के कार्यालय में आज तड़के कुछ अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंका। हमलावर तिपहिया वाहन पर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह हमला भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच.राजा के सोशल मीडिया पर उस संदेश के आने के एक दिन बाद हुआ है, जिसमें राजा ने कहा था कि समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई.वी.रामासामी 'पेरियार' की प्रतिमा भी गिराई जाएगी। हालांकि, एच.राजा ने अपने संदेश पर हुए विवाद के बाद इसे सोशल मीडिया से हटा दिया था। गौरतलब है कि मंगलवार को वेल्लूर जिले के तिरुपतूर में पेरियार की प्रतिमा को नष्ट करने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 19th Apr 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india