नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा हेरोइन से बेहतर है अफीम

By Shobhna Jain | Posted on 1st Oct 2018 | राजनीति
altimg

चंडीगढ़, 01 अक्टूबर, (वीएनआई) कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा है कि अफीम हेरोइन से बेहतर होती है और पंजाब सरकार को इसे प्रदेश में कानूनी मान्यता दे देनी चाहिए। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा पंजाब में अफीम उगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा धर्मवीर सिंह बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं, मैं उनका समर्थन करता हूं। मेरे चाचा भी अफीम को दवा के तौर पर इस्तेमाल करते थे और उन्होंने लंबी जिंदगी जी।' गौरतलब है कि पाटियाला से आम आदमी पार्टी के सांसद धर्मवीर सिंह इन दिनों अफीम को कानूनी मान्यता देने के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं। सिद्धू का यह बयान उस समय आया है जब पंजाब में नशीली दवाओं के खिलाफ एक उग्र आंदोलन चल रहा है। वहीं पंजाब विधानसबा चुनाव में कांग्रेस ने इसे जोर-शोर से उठाया था। गौरतलब है कि पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सरकार की इस समय प्रदेश से नशे के जाल को खत्म करना प्राथमिकता है। प्रशासन इसके लिए पूरजोर कोशिश कर रहा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 21st Feb 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india