सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव

By Shobhna Jain | Posted on 19th Jan 2022 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 19 जनवरी, (वीएनआई) पांच राज्यों समेत उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से राज्य में जारी नेताओ की अदला बदली के बीच भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी में बड़ी सेंधमारी करते हुए मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। 

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की उपस्थिति में अपर्णा यादव ने भारतीय जनता पा्टी की सदस्यता ली। बीते मंगलवार को ही भाजपा में शामिल होने के लिए वह दिल्ली पहुंच गई थीं। वहीं पिछले कई दिनों से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग रही थी।

अपर्णा यादव ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि मैं भाजपा की बहुत शुक्रगुजार हूं, मेरे लिए हमेशा ही देश पहले आता है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम को पसंद करती हूं। वहीं इस मौके पर केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव प तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मैं मानता हूं कि अखिलेश यादव भाजपा की लहर से भयभीत हैं और वह 2022 में सुरक्षित सीट ढूंढ़ने में समय लगा रहे हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 25th May 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india