प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण में लोको पायलट से लेकर ट्रांसजेंडर तक को आमंत्रण

By VNI India | Posted on 8th Jun 2024 | देश
नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली 08 जून, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद एनडीए के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी 9 जून भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर   तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं समारोह का वक्त शाम 7.15 बजे मुकर्रर हुआ है। इस अवसर पर, भारत के पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। महान हस्‍ति‍यों के साथ ही एशिया के पहली महिला लोको पायलट, चेन्नई डिवीजन की एक वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, सफाई कर्मी और ट्रांसजेंडर भी मौजूद रहेंगे। लोको पायलट ऐश्वर्या एस मेनन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में 8,000 विशेष अतिथियों में क‍िया गया है। एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। वहीं सूत्रों के अनुसार सफाई कर्मचारी, ट्रांसजेंडर और सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर काम करने वाले मजदूर भी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष अतिथियों में शामिल होंगे।

विभिन्न दक्षिण एशियाई नेताओं में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने पहले ही अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। कथित तौर पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को भी निमंत्रण भेजा गया है।

गौरतलब है प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने वाले दूसरे भारतीय हैं। हालांकि, जवाहरलाल नेहरू के विपरीत, यह एक गठबंधन सरकार होगी, क्योंकि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनावों में अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर सकती। कांग्रेस की नीत वाली इंडिया गठबंधन ने 234 सीटें हासिल हुई है। जबकि एनडीए गठबंधन को 295 सीटें प्राप्त हुई है।


सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india