मोहसिन रजा ने कहा बाबर के निशान ढूंढने अयोध्या जा रहीं है प्रियंका

By Shobhna Jain | Posted on 25th Mar 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 25 मार्च, (वीएनआई) उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी की योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान देते प्रियंका गांधी को प्रवासी साइबेरियन पक्षी बताया है।

मोहसिन रजा ने कहा कि यह पक्षी आते-जाते रहते हैं, मौसम देखकर आते हैं फिर उड़ जाते हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर सवाल उठाते हुए  कहा कि जो भगवान राम के अस्तित्व को ही नकारते रहे हैं, वे अयोध्या कैसे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिकनिक बनाइए, हर जगह पीएम मोदी द्वारा किया गया विकास कार्य दिखाई देगा। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरा 27 मार्च को प्रस्तावित है। वहीं लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है नेताओं और मंत्रियों की बयानबाजी का स्तर गिरता जा रहा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india