मिस्त्री ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अभी कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं

By Shobhna Jain | Posted on 30th Sep 2022 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 30 सितंबर, (वीएनआई) कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन के आज आखिरी दिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे और केएन त्रिपाठी ने अपना नामांकन किया। 

कांग्रेस चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने नामांकन के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी अभी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नहीं हैं। तीनों अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। गांधी परिवार या पार्टी ने किसी का समर्थन नहीं किया है और न ही पार्टी की तरफ से चुनाव में हस्तक्षेप किया जा रहा है। मिस्त्री ने आगे कहा कि खड़गे द्वारा 14 फॉर्म, शशि थरूर द्वारा 5 और केएन त्रिपाठी द्वारा 1 फॉर्म जमा किया गया है। कल, हम फॉर्मों की जांच करेंगे और कल शाम हम उन फॉर्मों की घोषणा करेंगे जो वैध हैं। ऐसे में कल के बाद ही फाइनल होगा कि आखिर अध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक उम्मीदवार कौन हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india