राहुल गांधी हरियाणा की चुनावी जंग में 14 अक्टूबर से प्रचार में उतरेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 10th Oct 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर, (वीएनआई) हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी अखाड़े में उतर चुकी राजनीतिक पार्टियों की ताबड़तोड़ रैलियों का दौर शुरू है। वहीं कांग्रेस पार्टी के लिए राहुल गांधी 14 अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे।

सभी राजनीतिक पार्टियां अपने दिग्गज नेताओं को प्रचार में उतार रही हैं। राज्य की सत्ता में वापसी की आस लगाए बैठी कांग्रेस पार्टी के लिए राहुल गांधी 14 अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में रैली करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस एक बार फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कप्तानी में सत्ता में वापसी का सपना देख रही है। कांग्रेस 11 अक्टूबर को अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस एक बार फिर से हरियाणा में भी किसान कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 27th Dec 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india