मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए मिलिंद देवड़ा

By Shobhna Jain | Posted on 25th Mar 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 25 मार्च, (वीएनआई) कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी की मुंबई इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। देवड़ा मौजूदा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम की जगह लेंगे। 

कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल की तरफ से आज पत्र जारी करके मिलिंद देवड़ा की नियुक्ति को लेकर घोषणा की गई। इससे पहले संजय निरुपम मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कांग्रेस पार्टी ने इसी के साथ उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें संजय निरुपम को मुंबई नॉर्थ वेस्ट से टिकट दिया गया है। इस सूची में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के 26 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जिसमे पश्चिम बंगाल से 25 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। गौरतलब है आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार नई रणनीति बना रही है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india