महबूबा मुफ्ती ने कहा आर्टिकल 370 हटाया तो भारत से जम्मू-कश्मीर का रिश्ता भी खत्म

By Shobhna Jain | Posted on 30th Mar 2019 | राजनीति
altimg

श्रीनगर, 30 मार्च, (वीएनआई) पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि आर्टिकल 370 को खत्म करने के बारे में केंद्र की भाजपा सरकार ना सोचे। अगर वो ऐसा करते हैं तो जम्मू कश्मीर को भारत खो देगा। 

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा कि लगातार भाजपा नेता 370 को खत्म करने की बात करते रहते हैं लेकिन वो नहीं जानते कि यही भारत और जम्मू कश्मीर के बीच पुल है। इस पुल को अगर आप खत्म करेंगे तो महबूबा मुफ्ती हिन्दुस्तान के आइन का हल्फ कैसे उठाएगी। फिर को आपको दोबारा से जम्मू कश्मीर और हिन्दुस्तान का रिश्ता बनाना होगा। फिर तो नई शर्तें, नए समझौते होंगे। 1947 के वक्त में हम पहुंच जाएंगे। आर्टिकल 370 को खत्म किया गया तो फिर जम्मू कश्मीर से भी आपका रिश्ता खत्म हो जाएगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 29th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
अज्ञात

Posted on 30th Oct 2015

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india