दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष से मनोज तिवारी की छुट्टी, आदेश गुप्ता को मिली जिम्मेदारी

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Jun 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 02 जून, (वीएनआई) देश में अनलॉक-1 लागू होते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में फेरबदल करते हुए दिल्ली संगठन में बड़ा फेरबदल कर मनोज तिवारी की जगह पूर्व मेयर आदेश गुप्ता को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ने आधिकारिक लेटर जारी कर उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी। वहीँ आदेश गुप्ता दिल्ली में एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। वह वेस्ट पटेल नगर से पार्षद रहे हैं। साथ ही नॉर्थ एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। गौरतलब है दिल्ली चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन उनका इस्तीफा नामंजूर कर लिया गया था। जिसे लेकर पार्टी ने अब फैसला लिया है। 

इसके आलावा भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीँ मणिपुर में भी एस टिकेंद्र सिंह को न्य प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर तीनों प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हुई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india