राजधानी दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Oct 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कुहासा रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 63 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज सुबह हल्के कुहासे के साथ दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

stock market today
Posted on 23rd Oct 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india