पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जाएंगे करतारपुर साहिब

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Oct 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर, (वीएनआई) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के न्योते पर पाकिस्तान के करतारपुर साहिब जाएंगे। 

एक जानकारी के अनुसार पंजाब में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मनमोहन सिंह को सर्वदलीय टीम के साथ करतारपुर साहिब आने का न्योता दिया था। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। अब वह अगले महीने तमाम दलों के नेताओं के साथ पाकिस्तान के करतारपुर साहिब जाएंगे। 

गौरतलब है कि अगले महीने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु करतारपुर साहिब में गुरुनानक के साहब के दर्शन के लिए जाएंगे। वहीँ पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में गुरु नानक देव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पास पासपोर्ट होना अहम है। हालांकि दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को पाकिस्तान का वीजा लेने की जरूरत नहीं है और साथ ही उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

सच्चा खिलाडी
Posted on 27th Jul 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india