होली पर मप्र के राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Mar 2018 | राजनीति
altimg

भोपाल, 2 मार्च (वीएनआई)| मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। 

राज्य में होली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ रंगों की बौछारों और अबीर-गुलाल से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ मची है। राजधानी भोपाल में सड़कों पर होली मनाने वालों की टोलियां घूम रही हैं, वहीं गीत-संगीत की धुन पर थिरकते लोग एक दूसरे का रंगने में लगे है। यही हाल इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर सहित तमाम शहरों से लेकर गांव की गलियों तक में है। हर ओर होली का रंग उड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की हर तरफ चौकसी बनी हुई है। 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रंगोत्सव होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, "होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय त्योहार है। रंग और उमंग का त्योहार होली एकता, सदभाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार नागरिकों को कटुता, वैमनस्य और अन्य भेदभाव भुलाकर मिलजुलकर उत्सव मनाने की प्रेरणा देता है।"

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शुभकामना संदेष में कहा, "होली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार समाज में भक्ति, श्रद्घा और विश्वास जैसे मानवीय मूल्यों को स्थापित करता है और आपसी वैमनस्यता और घृणा से दूर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आनंद के रंग सबके आंगन में हमेशा खिलते रहें। साथ ही होली का त्योहार स्वच्छ और स्वस्थ सामाजिक परम्परानुसार पूर्ण हषरेल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

-


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india