झारखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी एलजेपी

By Shobhna Jain | Posted on 12th Nov 2019 | राजनीति
altimg

रांची, 12 नवंबर, (वीएनआई) झारखंड में भाजपा की अगुआई वाले गठबंधन एनडीए में शामिल एलजेपी ने राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने ऐलान किया है कि एलजेपी आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। आज ही पार्टी 50 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों के नाम की लिस्‍ट जारी कर देगी। एलजेपी ने झारखंड में एनडीए के सहयोगी के तौर पर छह सीटें मांगी थीं लेकिन रविवार को बीजेपी ने अपने 52 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। गौरतलब है केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे चिराग को हाल ही में पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चिराग पासवान लगातार दो बार से बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 24th Mar 2021

जंग के दौरान
Posted on 17th Feb 2016
आज का दिन :
Posted on 1st Jun 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india