राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

By Shobhna Jain | Posted on 14th Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 14 नवंबर (वीएनआई)| देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी 127वीं जयंती पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने आज श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति यमुना नेहरू स्मारक शांति वन पहुंचे। जवाहर लाल नेहरू का जन्म मोतीलाल नेहरू व स्वरूप रानी की संतान के रूप में 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। देश के आजाद होने के बाद प्रधानमंत्री बनने वाले नेहरू 27 मई, 1964 को अपने निधन तक इस पद पर बने रहे। नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में भी मनाई जाती है। इस अवसर पर स्कूली बच्चे भी उन्हें श्रद्धांजलि देने शांति वन पहुंचे।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 26th Mar 2021

Today in history
Posted on 14th Jul 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india