पंजाब के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 27th Oct 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्‍ली, 27 अक्टूबर, (वीएनआई) पंजाब के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा का आज सुबह फिरोजपुर जिले में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 

एक जानकारी के अनुसार शर्मा सुबह सैर करने गए थे उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शर्मा के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। 

गौरतलब है निधन से दो घंटे पहले ही शर्मा ने ट्विटर पर लोगों को दीवाली की बधाई दी थी। वहीं कमल शर्मा के देहांत से भाजपा में शोक की लहर है। पार्टी के  कार्यवाहक अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनके देहांत पर शोक जताया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india