मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल गौड़ का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 21st Aug 2019 | राजनीति
altimg

भोपाल, 21 अगस्त, (वीएनआई) मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौड़ का आज सुबह 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

गौरतलब है बाबूलाल गौड़ भोपाल स्थित नर्मदा अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका आज सुबह निधन हो गया। पिछले 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती बाबूलाल गौड़ की हालत गंभीर बनी हुई थी, मंगलवार को उनका ब्लड प्रेशर और पल्स रेट काफी नीचे चला गया था, उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद उनका निधन हो गया। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने बाबूलाल गौड़ के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, यह कहते हुए भी अत्यंत दुःख हो रहा है कि हमारे मार्गदर्शक भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल जी गौर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ATM
Posted on 21st Nov 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india