दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज

By Shobhna Jain | Posted on 21st Jul 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 21 जुलाई, (वीएनआई) गांधी परिवार के बेहद करीब रही दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित कल निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय पर उनके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।

दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष रही शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर निजामुद्दीन स्थित आवास पर सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा इसके बाद करीब सवा 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस दफ्तर ले जाया जाएगा,जहां कांग्रेस नेता और अन्य लोग शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देंगे, इसके बाद वहां से पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया जाएगा, जहां 2.30 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। गौरतलब है दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में दोपहर 3:55 बजे शीला दीक्षित ने अंतिम सांस ली।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 21st Nov 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india