भाजपा के पूर्व दिल्ली अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 21st Jul 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 21 जुलाई, (वीएनआई) दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मांगे राम गर्ग का आज अस्पताल में निधन हो गया। 

मांगे राम गर्ग पिछले काफी दिनों से मांगे राम गर्ग बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हे दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर रखा जाएगा, जोकि अशोक विहार फेज 2 में स्थित है। मांगे राम गर्ग 2003 में विधानसभा में चुनकर पहुंचे थे, वह पेशे से हलवाई थे। गौरतलब है कि मांगे राम गर्ग ने अपने शरीर को दान देने का संकल्प लिया था, लिहाजा उनका शव 1 बजे अस्पताल को दान दे दिया जाएगा। इससे पहले बीते शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 20th Dec 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india