मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा जरूरत पड़ी तो करेंगे लॉकडाउन

By Shobhna Jain | Posted on 21st Mar 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 21 मार्च, (वीएनआई) भारत में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन करेंगे। साथ ही उन्होंने दिल्लीवालों के लिए बड़ा ऐलान किया है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक रहने की अपील की है। वहीँ केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के ढाई लाख विधवा महिलाओं, बुजुर्गों और विकलांगो की पेंशन को दोगुना कर दिया है। दिल्ली के 72 लाख लोगों को हर महीने मिलने वाले राशन को भी बढ़ा दिया है। अब उन्हें 4 किलों के बजाए 7.5 किलो राशन मिलेगा। लोगों के लिए यह राश पूरी तरह फ्री कर दिया गया है। लोगों को अप्रैल का राशन 30 मार्च से मिलने लगेगा। वहीं उन लोगों को रात का खाना मिलेगा, जो लोग नाइट शेल्टर में रहते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे लोगों से अपील की है कि जो राशन लेने जाएंगे उनसे विनती है वे एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि 5 लोग से ज्यादा एक साथ जमा न हो। उन्होंने कहा कि पहले हमने दिल्ली में 20 लोग के एक साथ इकट्ठे होने के आदेश दिया था, जिसे अब बदलकर 5 कर दिया है। वहीं कल जनता कर्फ्यू के दौरान दिल्ली में 50 फीसदी बसें सड़क पर नहीं चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में फिलहाल बंद जैसी स्थिति नहीं, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे करना होगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
कल

Posted on 23rd Dec 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india