छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अस्पताल में भर्ती

By Shobhna Jain | Posted on 24th Jul 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 24 जुलाई, (वीएनआई) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को बीते मंगलवार रात खराब स्वास्थ के चलते राजधानी दिल्ली के नजदीक गुरुग्राम के अस्पताल मेदांता में भर्ती कराया गया है। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता रमन सिंह को बीती रात 11 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में मेदांता ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें देखरेख के लिए अलग कमरे में रखा है और अभी कुछ जानकारी देने से इंकार किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि डॉक्टर्स दोपहर बाद सिंह की सेहत को लेकर अप्डेट दे सकते हैं। गौरतलब है कि रमन सिंह बीते दो दिनों से दिल्ली में थे। 22 जुलाई को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india