केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दिल्ली अग्निकांड पर जताया शोक

By Shobhna Jain | Posted on 8th Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 08 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली के रानी झांसी रोड़ के निकट अनाज मंडी में हुए अग्निकांड में 43 लोगों की मौत पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने गहरी संवेदना प्रकट की है। 

दिल्ली से भाजपा सांसद हर्षवर्धन ने अनाज मंडी इलाके के भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस घटना से अचंभित हूं। उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र चांदनी चौक की अनाज मंडी में आग ने कई लोगों को मौत की नींद सुला दिया। इस घटना से मैं अत्यंत दुखी व व्यथित हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को संबल प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

हर्षवर्धन ने आगे कहा कि मैं झांसी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचा था, लेकिन मुझे हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मैं झांसी से लौट गया हूं। उन्होंने कहा कि इस बारे में स्थानीय प्रशासन से निरंतर जानकारी ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में घायल हुए लोगों के उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।गौरतलब है आज सुबह दिल्ली के रानी झांसी रोड के निकट अनाज मंडी इलाके में एक स्कूल बैग बनाने वाली फ़ैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 43 लगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 15th Sep 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india