दिग्विजय सिंह ने दूरदर्शन पर 'भारत एक खोज' दिखाने की मांग की

By Shobhna Jain | Posted on 21st Apr 2020 | राजनीति
altimg

भोपाल, 21 अप्रैल, (वीएनआई) भारत में जारी लॉकडाउन के बीच टीवी पर रामायण और महभारत के पुनः प्रसारण के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने 'भारत एक खोज' और 'हम लोग' सीरियल को टीवी पर फिर से दिखाए जाने की मांग की है। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है और मांग की है कि इन लोकप्रिय सीरियल को भी टीवी पर एक फिर से दिखाया जाए। अपने पत्र में दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि केंद्र सरकार ने रामायण, महाभारत, चाणक्य जैसे सीरियल को दिखाने का फैसला लिया, यह सराहनीय कदम है। सरकार को 'भारत एक खोज', 'हम लोग', 'तमस' जैसे सीरियल को भी दिखाना चाहिए।

गौरतलब है 'भारत एक खोज' टीवी सीरियल पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब 'डिस्कवरी ऑफ इण्डिया' पर आधारित है। इसी किताब पर मशहूर फिल्म डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने दूरदर्शन के लिए 'भारत एक खोज' सीरियल बनाया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
देश का जिक्र

Posted on 26th Jan 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india