कांग्रेस ने विकास दुबे एनकाउंटर को भाजपा से जोड़ा कनेक्शन

By Shobhna Jain | Posted on 10th Jul 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 10 जुलाई, (वीएनयी) उत्तरप्रदेश के कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे के आज सुबह एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने उसका पुराना वीडियो शेयर करते हुए भाजपा से इसका कनेक्शन जोड़ते हुए सवाल पूछे है। 

यूपी कांग्रेस ने लिखा है, अब जरा सोचिए विकास दुबे का भाजपा से क्या कनेक्शन है। साथ तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'विकास दुबे मारा गया। लेकिन उसके सहयोगी और सत्ता में धाक रखने वाले जय बाजपेई, प्रमोद विश्वकर्मा और पुलिस अधिकारियों की भी उसका साम्राज्य खड़ा करने बड़ी भूमिका है। क्या उनसे कोई पूछताछ होगी?'

कांग्रेस पार्टी ने साथ ही एक अन्य ट्वीट में विकास दुबे का पुराना वीडियो भी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'विकास दुबे का 2017 का कबूलनामा वाला वीडियो देखिए। कई भाजपा नेताओं का नाम लिया है। इस बार भी सत्ता में बैठे और नाम बाहर आते। यूपी सरकार फाइल बंद करके सवालों पर ताला लगाने के मूड में है। लेकिन सवाल यह है कि सत्ता के गलियारों में विकास को किसका सरंक्षण था?'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

जादू संगीत का
Posted on 26th May 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india