दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष का आज हो सकता है ऐलान

By Shobhna Jain | Posted on 10th Jan 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 10 जनवरी, (वीएनआई) कांग्रेस आज दिल्ली के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित इस रेस में सबसे आगे है। 

दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने बताया था कि राहुल गांधी नए नाम पर अंतिम फैसला लेंगे। लोकसभा चुनाव में कुछ ही समय बाकी है, ऐसे में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद अहम माना जा रहा है। गौरतलब है अजय माकन ने पिछले दिनों दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद पार्टी को इस पद के लिए नए चेहरे की तलाश है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे है। वहीं इस रेस में शीला दीक्षित के अलावा, राजेश लिलोठिया, प्रह्लाद सिंह साहनी, अरविंदर सिंह लवली और योगानंद शास्त्री के अलावा महाबल मिश्रा का नाम भी शामिल है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india