राहुल गांधी ने लॉकडाउन पर उठाए सवाल

By Shobhna Jain | Posted on 27th Mar 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 27 मार्च, (वीएनआई) भारत में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लॉकडाउन के चलते लोगों को रही परेशानी को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, लॉकडाउन हमारे गरीब और कमजोर को तबाह कर देगा। यह भारत के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा जिसे हम प्यार करते हैं। भारत ब्लैक एंड व्हाइट नहीं है। हमें फैसलों पर ध्यान से विचार करना होगा। इस संकट से निपटने के लिए एक अधिक सूक्ष्म और दयालु दृष्टिकोण की आवश्यकता है। अभी भी बहुत देर नहीं हुई है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

वहीं राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर भारत के विभिन्न हिस्सों में हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को लॉकडाउन के दौरान बुनियादी चीजें और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के कहा है। गौरतलब है अब तक इस खतरनाक वायरस की वजह से देश में 17 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अबतक कोरोना के 724 मामले सामने आ चुके हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

गरीब
Posted on 4th Dec 2016
Today in history
Posted on 1st May 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india