कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को धनबाद से दिया टिकट

By Shobhna Jain | Posted on 8th Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्‍ली, 08 अप्रैल, (वीएनआई) कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आज झारखंड की 2 सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया। पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को धनबाद से टिकट मिला है।

हाल ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद को धनबाद से टिकट दिया गया है। वहीं झारखंड की खूंटी सीट से कालीचरण मुंडा को टिकट दिया गया है। गौरतलब है कीर्ति आजाद बिहार की दरभंगा सीट से 3 बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। हालाँकि वह कांग्रेस में शामिल होकर दरभंगा से ही चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन बिहार महागठबंधन में दरभंगा सीट राजद के हिस्से में चली गई। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आश्चर्यचकित
Posted on 19th Jul 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india