कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार

By Shobhna Jain | Posted on 28th Sep 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 28 सितम्बर, (वीएनआई) कांग्रेस ने केरल, असम, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़ में 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज केरल, असम, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ की सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवार के नामों पर मुहर लगाई। केरल और असम में चार-चार, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर चुनाव है। गौरतलब है महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के साथ 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव 21 अक्टूबर को होने हैं। 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india