कांग्रेस ने गृह मंत्रालय के आदेश को बताया तुगलकी फरमान

By Shobhna Jain | Posted on 1st May 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली 01 मई (वीएनआई) देशभर में जारी लॉकडाउन की वजह से बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में फंसे लोगो के लिए गृह मंत्रालय के नए आदेश को कांग्रेस प्रवक्‍ता अभिषेक मनु सिंघवी ने तुगलकी फरमान बताया है। 

कांग्रेस नेता सिंघवी के अनुसार मजूदर दिवस के मौके पर भी मोदी सरकार को मजदूरों की कोई फिक्र नहीं है। बसों से लोगों को लाने में तीन साल का वक्त लग जाएगा। सिंघवी ने आगे कहा कि बिहार के 25 लाख से ज्यादा लोग महाराष्ट्र और तमिलनाडु में फंसे हैं। वहीं राजस्थान के 2.5 लाख, केरल के 4 लाख, पंजाब के 4 लाख, ओडिशा के 7 लाख, असम के 1.5 लाख मजूदर देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हैं।उन्होंने केंद्र सरकार के इस आदेश को मनमाना और तुगलकी फरमान कहा है। ट्रेन ही लोगों को वापस लाने का बेहतर विकल्प है। 

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार लॉकडाउन पर आदेश देने से पहले होमवर्क नहीं करती है। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्यों को फंड नहीं जारी करने का आरोप लगाया है। लॉकडाउन को लेकर भी सिंघवी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया....40 दिन के लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गौरतलब है मौजूदा हालात को देखते हुए गृह मंत्रालय ने फंसे लोगों को घर वापस लाने की इजाजत राज्य सरकारों को दे दी है। अभी तक सिर्फ बसों के जरिए ही लोगों को वापस लाने का प्लान बनाया गया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india