छत्तीसगढ़ के मंत्री रविंद्र चौबे दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

By Shobhna Jain | Posted on 27th Apr 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 27 अप्रैल, (वीएनआई) कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मंत्री रवींद्र चौबे को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद उनको लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रवींद्र चौबे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में कृषि मंत्री हैं।

एक जानकारी के अनुसार उनके करीबियों ने बताया कि शाम से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। आज सुबह उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थि जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लखनऊ के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है छत्तीसगढ़ के मंत्री रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, शिवकुमार डहरिया और प्रेमसाय सिंह यूपी में कांग्रेस के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दो दिनों से उत्तप्रदेश में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। चौबे बीते शुक्रवार को रायबरेली की चुनावी रैलियों में शामिल हुए थे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

FAITH
Posted on 26th Feb 2025
Today in History
Posted on 26th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 2nd Nov 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india