राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, रेलवे यातायात पर पड़ा असर

By Shobhna Jain | Posted on 1st Feb 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 1 फरवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता घटकर 150 मीटर रह गई। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में दिनभर हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, उत्तरी भारत के कई हिस्सों में खराब दृश्यता के कारण 24 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के एक बयान के मुताबिक, "चार रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है और दो को रद्द कर दिया गया है। दिल्ली में बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किए गए थे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 5th Nov 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india