छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी नेता प्रकाश बजाज महिला से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार

By Shobhna Jain | Posted on 20th May 2019 | राजनीति
altimg

रायपुर, 20 मई, (वीएनआई) छत्‍तीसगढ़ में बहुचर्चित सीडी कांड मामले में शिकायतकर्ता रहे भाजपा नेता प्रकाश बजाज को एक मह‍िला की श‍िकायत पर बीते रव‍िवार को गिरफ्तार किया गया है। 

महिला ने प्रकाश बजाज पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन पुलिस स्‍टेशन में केस दर्ज करवाया था जिसके बाद आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत उन्‍हें अरेस्‍ट किया गया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि प्रकाश बजाज लगातार उसके साथ छेड़खानी किया करता है। मना करने पर धमकी भी देता है। गौरतलब है कि प्रकाश बजाज भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हैं। एक जानकारी के अनुसार महिला और नेता के बीच लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में महिला ने करीब साल भर पहले भी मामला दर्ज कराया था, हालांकि तब कोई कार्रवाई नहीं हुई।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india