येदियुरप्पा ने किया कैबिनेट का बंटवारा, कर्नाटक में होंगे तीन डिप्टी सीएम

By Shobhna Jain | Posted on 26th Aug 2019 | राजनीति
altimg

बेंगलुरु, 26 अगस्त, (वीएनआई) कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आखिरकार आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा करते हुए राज्य में तीन उपमुख्यमंत्रियों का ऐलान भी किया है। 

कर्नाटक में कैबिनेट में तीन नेताओं को उपमुख्यमंत्री का प्रभार मिला है, जिनमें गोविंद करजोल, अश्वथ नारायण और लक्ष्मण सावदी शामिल हैं। जिनमें से एक लिंगायत एक वोक्कालीग्गा और एक दलित है। वहीं मुख्यमंत्री ने 17 नवनियुक्त मंत्रियों को आज विभागों की जिम्मेदारी सौंपी।

आज बांटे गए विभागों के अनुसार उपमुख्यमंत्रीगोविंद करजोल को पीडब्ल्यूडी और समाज कल्याण, अश्वथ नारायण को उच्च शिक्षा, आईटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और लक्ष्मण सावदी को परिवहन विभाग का प्रभार दिया गया है। वहीं बसवराज बोम्मई को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके आलावा पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को बड़े और मध्यम स्तरीय उद्योग का मंत्रालय, दो पूर्व उपमुख्यमंत्री- के एस ईश्वरप्पा को ग्रामीण विकास और पंचायती राज और आर. अशोक को राजस्व विभाग का प्रभार दिया गया है। 

अन्य विभागों के अनुसार वरिष्ठ नेता बी श्रीरामुलू को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया है, जबकि एस सुरेश कुमार को प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का कार्यभार दिया गया है। अन्य मंत्रियों में वी सोमन्ना (आवास), सी. टी. रवि (पर्यटन, कन्नड़ और संस्कृति), बसवराज बोम्मई (गृह), कोटा श्रीनिवार पुजारी (मत्स्य, बंदरगाह और इनलैंड ट्रांसपोर्ट), जे. सी. मधुस्वामी (कानून, संसदीय मामले और लघु सिंचाई) शामिल हैं। सी सी पाटिल को खान और भूगर्भ, एच नागेश को आबकारी, प्रभु चव्हाण को पशुपालन और शशिकला जोले को महिला और बाल विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history : Raajkumar
Posted on 3rd Jul 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india