महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी बीजेपी

By Shobhna Jain | Posted on 10th Nov 2019 | राजनीति
altimg

मुंबई, 10 नवंबर, (वीएनआई) महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी संकट के बीच भाजपा ने सरकार बनाने से इनकार कर दिया है। 

भाजपा नेताओं ने आज अपने सीनियर नेताओं के साथ बैठक के बाद राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलने वाले नेताओं में कार्यकारी मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल, विनोद तावड़े और पंकजा मुंडे समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने गवर्नर से मीटिंग के बाद कहा कि चंद्रकांत पाटिल ने कहा, 'हाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। जिसे राज्य की जनता ने बहुत अच्छा जनादेश दिया। यह जनादेश सरकार बनाने के लिए काफी था। कल राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हमें सरकार बनाने का न्योता दिया। लेकिन जनादेश का अनादर करते हुए सेना ने सरकार नहीं बनाने की इच्छा जाहिर की। हम भी अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। हमने राज्यपाल को यह सूचित कर दिया है। शिवसेना चाहे तो एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना सकती है। उन्हें हमारी शुभकामनाएं।'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

हमारे संदेह
Posted on 23rd Apr 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india