भाजपा ने कहा राहुल गांधी की प्रेस वार्ता सिखाई हुई

By Shobhna Jain | Posted on 10th May 2018 | राजनीति
altimg

बेंगलुरू, 10 मई (वीएनआई)| भाजपा ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा संबोधित प्रेस वार्ता को सिखाया हुआ व विफल करार दिया और उनपर राज्य के लोगों से संबंधित मुद्दों के जवाब नहीं देने का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस वार्ता में कहा, अंतिम क्षणों में हताशा भरी प्रेस वार्ता से हमें कुछ नया नहीं मिला कि वह कर्नाटक के लोगों के लिए क्या और कैसे करेंगे। एक विफल प्रेस वार्ता जिसमें न तो हमें कोई संकेत मिला और न ही राज्य के लोगों द्वारा सिद्धारमैया सरकार के खराब प्रदर्शन पर सवाल के जवाब। मंत्री ने कहा, "यह करीब करीब एक सिखाई हुई प्रेस वार्ता थी क्योंकि कई मीडिया कर्मियों को सवाल तक पूछने की इजाजत नहीं दी गई थी। जो भी सवाल उठाया गया उसकी व्याख्या करने का प्रयास किया गया। यह एक ऐसी प्रेस वार्ता थी जिसमें स्थानीय मुद्दों के जवाब दिए बिना चीन और पाकिस्तान पर ध्यान केंद्रित किया गया। स्थानीय मुद्दे भ्रष्ट सिद्धारमैया सरकार से जुड़े थे जिनका उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने कहा, कांग्रेस, उसके अध्यक्ष और विफल व भ्रष्ट सिद्धारमैया सरकार के पास मुश्किल सवालों का कोई जवाब ही नहीं था।

आगामी 12 मई विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन राहुल गांधी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोला है।गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष पर कर्नाटक के लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विशेष प्रतिक्रिया नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सरकार और उनके मंत्रियों के भ्रष्टाचार पर नहीं बोला। कर्नाटक में किसानों की खुदकुशी की अधिक संख्या के लिए कौन जिम्मेदार है, इस पर बोलने में वह सक्षम नहीं हैं। जब वह ईनामदार की बात करते हैं तो वह हुबलोट घड़ी कहां से आई और इसे मुख्यमंत्री को क्यों दिया गया इस पर प्रतिक्रिया नहीं देते। मंत्री और भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी धर्म के नाम पर वोट मांग कर कांग्रेस द्वारा सांप्रदायिक विभाजन के प्रयास पर भी नहीं बोलते।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन : IST

Posted on 1st Sep 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india