अटल की भतीजी करुणा शुक्ला ने कहा भाजपा वोट के लिए कर रही है उनके नाम का इस्तेमाल

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Aug 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 23 अगस्त, (वीएनआई) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा वह भाजप की ओर से अटल की मृत्यु पर की जा रही राजनीति से बहुत व्यथित हैं।

गौरतलब है भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद कई राज्यों में अस्थि कलश यात्रा का आयोजन कर रही है। अटल की भतीजी करुणा शुक्ला ने इसी पर भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा है कि अटल की मृत्यु पर की जा रही राजनीति से वह बहुत व्यथित हैं। उन्होंने कहा है कि पिछले करीब एक दशक में भाजपा ने अटल जी का नाम तक नहीं लिया और अब चुनावी फायदे के लिए उनका इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों के सहारे वोट बैंक के लिए शो ऑफ कर रही है। छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह और उनकी कैबिनेट उन्हें कभी याद नहीं किया। जबकि यह राज्य उन्हीं की देन है। पिछले कई सालों से भाजपा ने अटलजी को किनारे कर दिया। जहां कहीं चुनाव हुए, वहां उनके पोस्टर तक नहीं लगाए। अब सिर पर चुनाव हैं तो अटल का सहारा लेकर अपना काम निकालना चाहते हैं।'

करुणा शुक्ला ने आगे प्रधानमंत्री मोदी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को अपमानित करने का भी आरोप लगाया। करुणा शुक्ला ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। गौरतलब है कि अटल की मृत्यु के बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में उनकी अस्थियों के विसर्जन के लिए भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

मार्क टेलर
Posted on 24th Apr 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india