युवराज के बाद न्यूजीलैंड के मुनरो ने बनाया टी-20 इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

By Shobhna Jain | Posted on 10th Jan 2016 | खेल
altimg
ऑकलैंड 10 जनवरी (वीएनआई) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आज एक बार फिर से बहुत बड़ा कमाल करते हुए आज रविवार को ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसेर टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया, न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वैश्विक सूची में युवराज सिंह के बाद सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मुनरो अब अपने देश के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, न्यजीलैंड टीम की ओर से टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड मुनरो से पहले मार्टिन गुपटिल के नाम था, मुनरो ने मार्टिन गुपटिल का रिकॉर्ड तोड़कर कर एक नया इतिहास रच दिया। मुनरो ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंदों पर 50 रन पूरे किए। उनकी पारी में एक चौका और सात छक्के शामिल हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज अर्धशतक का रिकार्ड मार्टिन गुपटिल के नाम था, जो उन्होंने रविवार को ही 19 गेंदों में बनाया था। मुनरो से अधिक तेजी से सिर्फ विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है। युवराज ने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। उस मैच में युवराज ने इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉंड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।युवराज सिंह ने अर्धशतक लगाया है। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक आयरलैंड के पाल स्टर्लिग के नाम है। स्टर्लिग ने 2012 में अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई में 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।पर ये अंतर्राष्ट्रीय शतक नहीं हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Thought of the Day
Posted on 21st Dec 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india