अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र के फडणवीस पर कांग्रेस को तोड़ने का आरोप लगाया

By Shobhna Jain | Posted on 8th Jun 2019 | राजनीति
altimg

मुंबई, 08 जून, (वीएनआई) महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि देवेंद्र फडणवीस कांग्रेस विधायकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर बीजेपी में शामिल होने की बात कह रहे हैं। 

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कांग्रेस को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस विधायकों को फोन कर रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता है कि कोई विधायक उनको जवाब देगा। अशोक चव्हाण ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इससे ज्याद खुश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सच तो ये है कि फडणवीस सरकार से लोग नाखुश हैं और विधानसभा चुनाव के नतीजे आम चुनाव से काफी अलग हो सकते हैं।

अशोक चव्हाण ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए काफी संख्या में कार्यकर्ता वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं, जिसने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसकी वजह से लगभग 10 सीटों पर कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। वहीं आरएसएस से सम्बंधित शरद पवार के बयान के बारे  पर अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से वैचारिक रूप से आरएसएस के खिलाफ रही है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 16th Jul 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india