अरविन्द केजरीवाल आज किसान आंदोलन के समर्थन में जाएंगे सिंघू बॉर्डर

By Shobhna Jain | Posted on 7th Dec 2020 | राजनीति
altimg
नई दिल्ली, 07 दिसंबर, (वीएनआई) नए कृषि कानूनो के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सिंघू बॉर्डर पर जाएंगे। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी जाएंगे। वे मौके पर किसानों के लिए यूटी सरकार द्वारा की गई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। 
 
गौरतलब है केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन 12 वें दिन में आज प्रवेश करेगा। वहीं किसानों ने अपने आंदोलन के तहत 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। जिसे कांग्रेस, शिवसेना सहित 11 विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिला है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india